गणित की गतिविधियां - 2

चित्र की रेखाओं पर कंकड़ जमाओ



  • यह गतिविधि हम क्यों करें?
    • बच्चे वस्तुओं का वर्गीकरण कर पाएँगे।
    • बच्चे वस्तुओं को क्रम से जमा पाएँगे।
  • यह गतिविधि हम कैसे करें?
    • सभी बच्चों को कंकड़ लाने हेतु कक्षा से बाहर भेजें। 
    • उनके लौटने तक फर्ष पर कुछ चित्र बना लें।
    • बच्चों को चित्र की लाइनों पर कंकड़ जमाने को कहें।
    • यदि बच्चे लाइनों पर कंकड़ नहीं जमा पाते हैं तो स्वयं करके बताएँ
    • सभी बच्चों से बारी-बारी यह गतिविधि कराएँ।
  • क्या यह भी हो सकता है?
    • विभिन्न प्रकार के चित्र बनाएँ और उनकी लाइनों पर बच्चों को कंकड़ जमाने के लिए कहें।
    • एक-एक चित्र बनाकर उस पर कंकड़ या अन्य सामग्री (जैसे-सींक के टुकड़े, ईंट के टुकड़े, पत्थर के टुकड़े) जमाने के लिए बच्चों को कहें।
  • इस गतिविधि के कुछ फायदे और भी हैं -
    • बच्चों में लाइन की सामान्य समझ विकसित होगी।
    • ज्यामिति की समझ की शुरुआत होगी।
    • बच्चे चित्र बनाना सीखेंगे।
    • बच्चों का मन कक्षा में लगा रहेगा।
  • बच्चे चित्रों को दैनिक जीवन जोड़कर देख सकेंगे

संध्या दास, शास.प्रा.शाला, सिलतरा धरसीवा, रायपुर का अनुभव


प्रशिक्षण के पूर्व मैंने जाना ही नहीं था कि पुस्तक में बच्चों को गणित से जोड़ने हेतु कितनी बारीकी से, कितने महत्वपूर्ण प्रयास किए गए हैं। पुस्तक के ‘सिंबलों’ तक को मैंने कभी देखा नहीं था। अब सही प्रक्रिया और गतिविधियों द्वारा पढ़ाने से कमजोर बच्चे भी सामान्य रुप से सीख रहे हैं। उनकी रुचि और उपस्थिति बढ़ी है। भयमुक्त वातावरण में गतिविधियों से पढ़ाना सरल एवं रोचक है। मैंने पाया कि बच्चों की सोच हमसे कहीं आगे की है, हमें केवल मार्गदर्शक का काम करना है। 


Visitor No. : 6699321
Site Developed and Hosted by Alok Shukla