गणित की गतिविधियां-12


गिनो और लिखो




  • यह गतिविधि हम क्यों करें?
    • वस्तुओं को गिनकर बच्चे संख्यांक पहचानने लगे हैं। अब वे वस्तुओं या चित्रों को गिनकर उनके लिए संख्यांक लिख पाएँगे।
  • यह गतिविधि हम कैसे करें?
    • एक समूह में दिये गये चित्रों को स्वयं गिनें और गोले में संख्या लिखें।
    • अब बच्चों से कहें कि प्रत्येक समूह में दिये गये चित्रों को गिनें और उनकी संख्या वहाँ दिये गये गोले में लिखें।
  • क्या यह भी हो सकता है?
    • वस्तुओं के छोटे-छोटे अनेक समूह(समूह में वस्तुओं की संख्या पाँच से ज्यादा न हो) बच्चों के सामने रखें और बारी-बारी गिनने को कहें। प्रत्येक बार गिनने के बाद मिली हुई संख्या के लिए संख्या कार्ड चुनने को कहें। कार्ड पर लिखी गई संख्या को श्यामपट पर लिखने को कहें।
    • वस्तुओं को बदल-बदल कर इस अभ्यास की पुनरावृत्ति करें।
  • इस गतिविधि के कुछ फायदे और भी हैं -
    • किसी समूह में वस्तुओं को गिनकर संख्यांक के रूप में लिख पाएँगे। जैसे - मेरे परिवार में कितने सदस्य हैं? मेरे मोहल्ले में किनती दुकानें हैं? इसी प्रकार अन्य।
    • अब उनके पास संख्या लिखने के दो साधन होंगे संख्या नाम और संख्यांक। जैसे - ‘’दो’’ या 2, ‘’तीन’’ या 3, ‘’चार’’ या 4, ‘’पाँच’’ या 5 ...


शिव नारायण कुम्भकार शास.प्रा.शाला बेलाकछार जिला - कोरबा का अनुभव

इस गतिविधि को कराते समय मैंने देखा कि यदि बच्चों के हाथ में कुछ ठोस वस्तुएँ दे दी जाएँ तो वे स्वयं ही गिनने का प्रयास शुरू कर देते हैं। कोई बच्चा जैसे ही ब्लैकबोर्ड पर सही अंक लिखता बाकी बच्चे खूब तालियाँ बजाकार उसका उत्साहवर्धन करते। मैं तो ब्लैक बोर्ड पर बने डिब्बे में बारी बारी से लिखे जा रहे अंकों को मिटाने वाला मात्र बन गया हाँलाकि 3, 5 एवं 9 लिखने के लिए मुझे कुछ बच्चों की मदद भी करनी पड़ी पर बच्चों को ऐसा करते देख मुझे बड़ी खुशी भी हो रही थी। 


Visitor No. : 6690297
Site Developed and Hosted by Alok Shukla