गणित की गतिविधियां-16


गिनो और अंक पहचानो (01 से 09 तक)

  • यह गतिविधि हम क्यों करे?
    • चित्रों/चीजों तथा संख्याओं के बीच के संबंध को समझ सकेंगे।
  • आवश्यक सामग्री -
    • कंकड़, सींक, पत्ते।
  • यह गतिविधि हम कैसे करें?
    • बच्चों-बच्चियों को कुछ ठोस वस्तुएँ लाने के लिए भेजें। (प्रत्येक बच्चा अपनी सुविधानुसार कोई एक चीज लेकर आएगा। जैसे - कंकड़, सींके, पत्तियाँ आदि।
    • बच्चे-बच्चियाँ अपने सामने लाई हुई ठोस वस्तुओं को रखें।
    • अब प्रत्येक बच्चे के सामने रखी ठोस वस्तुओं को 1 से 9 तक अलग-अलग गिनकर रखें।


    • अब उनसे कहें कि उन चीजों को गिनकर उसके नीचे संख्या लिखे। 
    • इसके पश्चात् पाठ्यपुस्तक में बने चित्रों को गिनवाएँ।
    • चित्रों के पास बने गोलों में संख्या लिखवाएँ।
    • अब ब्लैकबोर्ड पर कुछ चित्र बनाएँ व सामने फर्ष पर संख्या कार्ड रख दें। 
    • प्रत्येक बच्चे को बारी-बारी से बुलाएँ एवं चित्र को गिनकर संख्या कार्ड में से उसी संख्या वाला संख्या कार्ड दिखाने के लिए कहें।
    • चित्रों में चीजों की संख्या हर बार बदलते रहें।
  • क्या यह भी हो सकता है?
    • बच्चों से रनिंग ब्लैकबोर्ड पर कुछ चित्र बनवाए जा सकते हैं उन्हें गिनकर उनके नीचे संख्या लिखवाई जा सकती है।
  • इस गतिविधि के कुछ फायदे और भी हैं -
    • बच्चे 1 से 9 तक की संख्याओं को व्यवहारिक जीवन के साथ जोड़कर गिनना सीखेंगे।

दीपकला पैंकरा, शास.प्रा.शाला, कुरुद, घरसींवा जिला-रायपुर का अनुभव -


इस गतिविधि में मैंने पाया कि हर बच्चा इसे बार-बारकरना चाह रहा था। यहाँ तक कि जो बच्चे कमजोर थे वे बच्चे भी इसे अच्छे से कर पारहे थे और इस प्रक्रिया में बच्चे एक दूसरे की मदद भी कर रहे थे।

 

Visitor No. : 6699930
Site Developed and Hosted by Alok Shukla