गणित की गतिविधियां-14


एक चित्र बनाओ और गिनकर लिखो

  • यह गतिविधि हम क्यों करें?
    • बच्चे यह जान पाएँगे कि किसी संख्या में एक और मिलाने पर ठीक बाद की संख्या प्राप्त होती है।
  • यह गतिविधि हम कैसे करें?
    • छात्रों से कुछ कंकड़, पत्थर, पत्ते, सींके, चाक के छोटे टुकड़े, कागज के टुकड़े, फूल आदि लाने को कहें।
    • प्रत्येक बच्चे के सामने एक प्रकार की कुछ वस्तुओं का एक समूह रखें, और गिनने को कहें। (प्रत्येक बच्चे को अलग-अलग काम करने को कहें।)
    • गिनवाने के बाद संख्या को लिखने को कहें।
    • उसके बाद समूह में उसी तरह की एक और वस्तु मिलाकर गिनने व संख्या लिखने को कहें।
    • यही कार्य पुस्तक में दिये गये चित्रों के साथ करवाएँ।
  • क्या यह भी हो सकता है?
    • वस्तुओं को बदल-बदल कर या समूह में वस्तुओं की संख्या बदल कर उपरोक्त कार्य बार-बार सभी बच्चों से करने को कहें।
    • बच्चों को संख्या वाले कार्ड दें, जिसमें लिखी हुई संख्या के बराबर बिंदियाँ बनी हों।
    • बच्चों से एक और बिंदी बनाकर गिनने को कहें व नई संख्या नीचे में लिखने को कहें।
  • इस गतिविधि के कुछ फायदे और भी हैं -
    • बच्चे किसी संख्या में एक जोड़ना सीख रहे हैं।

शिव नारायण कुम्भकार शास.प्रा.शाला बेलाकछार जिला - कोरबा का अनुभव


मैंने यह गतिविधि बच्चों से करवाई और मैं काफी हद तक सफल रहा। हालाँकि मैंने इस बीच देखा कि इस गतिविधि में समय थोड़ा सा अधिक ले रहे थे क्योंकि यह एक दिन के प्रयास से संभव नहीं था। मेरी कई दिनों की मेहनत का फल था यह। मेरी प्रसन्नता तब और बढ़ गई जब बच्चे आगे आने वाले दिनों में स्वयं करके दिखाने लगे, गिनकर बताने लगे, लिखकर दिखाने लगे।  

Visitor No. : 6687918
Site Developed and Hosted by Alok Shukla