गणित की गतिविधियां-13


गिनो, लिखो और मिलाओ



  • यह गतिविधि हम क्यों करें?
    • वस्तुओं/चित्रों को गिनकर उनकी संख्या लिख पाएँगे।
    • समान संख्या वाले समूहों को मिला पाएँगे।
  • यह गतिविधि हम कैसे करें?
    • दोनों तरफ के प्रत्येक समूह में दिए गए चित्रों को गिनकर उनकी संख्या गोले में लिखने को कहें। प्रत्येक बच्चे की आवश्यकतानुसार मदद करें।
    • एक तरफ के किसी समूह को दूसरी तरफ के समान संख्या वाले समूह से मिलाने को कहें।
    • यही कार्य चित्रों पर कंकड़/बीज रखकर करने को कहें।
  • क्या यह भी हो सकता है?
    • चित्रों को बदल-बदल कर यह कार्य सभी बच्चों से बार-बार करवाएँ।
    • यह कार्य कार्ड के द्वारा कराएँ।
    • बच्चे को एक कार्ड दिखाकर कहें कि इस कार्ड पर जो संख्या लिखी है उतनी संख्या वाले चित्र का कार्ड निकालें।
    • एक दूसरा कार्ड निकालें जिसमें कुछ चित्र अंकित हों अब बच्चों से कहें कि कार्ड में जितने चित्र हैं उस संख्या का कार्ड निकालें।
  • इस गतिविधि के कुछ फायदे और भी हैं -
    • संख्या पूर्व अवधारणा - ‘एक-एक संगति’ बच्चों में सुदृढ़ होगी। इससे उन्हें गिनती सीखने में सहायता मिलेगी।
    • समूहों में कम-ज्यादा के आधार पर तुलना करने की क्षमता को संख्या का आधार मिलेगा।

कु. शांति बंजारे श्रीराम बालक शाला, महासमुंद का अनुभव


इस गतिविधि को कराने के लिए मैंने बच्चों से ही कुछ पेंसिल, तिनके, किताबें, पेन और कंकड़ मंगवाए। उसके बाद सभी बच्चों के सामने चीजों को अलग-अलग पंक्तियों में रखा एवं उनके सामने गोले पर उतनी संख्या भी लिख दी। अब सभी बच्चों को बारी-बारी से बुलाकर सही जोड़ी बताने के लिए कहा। बच्चे बारी-बारी से आकर संख्याओं एवं वस्तु के मिलान करते जाते थे। मैं हर बार वस्तुओं एवं उनके सामने लिखी संख्याओं को बदल देती थी। ऐसा ही मैंने थर्मोकोल से पॉकेटबोर्ड एवं चित्रकार्डों के साथ भी किया। प्रशिक्षण से आने के बाद मैंने उन सभी बातों का जितना हो सकता था ध्यान रखा। गतिविधियों के माध्यम से सिखाने का प्रयास किया और परिणाम मेरे सामने था। 

Visitor No. : 6629813
Site Developed and Hosted by Alok Shukla