गणित की गतिविधियां-18


एक-एक बढ़ाओ और गिनकर लिखो

  • यह गतिविधि हम क्यों करे?
    • जोड़ने की क्रिया सीखने में मदद मिलेगी।
    • एक-एक बढ़ाने से अगली संख्या को जान पाएँगे।
  • आवश्यक सामग्री -
    • 9 कंचे, 9 पत्तियाँ व 9 सींके एकत्र करें।
  • यह गतिविधि हम कैसे करें?
    • सभी बच्चों से स्लेट पेंसिल निकलवायें इसके बाद फर्श में एक कंचा रखें और बच्चों से पूछें ‘कितने कंचे?’ जवाब एक आने पर स्लेट में संख्या 1 लिखने को बोलें। चाहें तो बोर्ड में लिखकर भी बता सकते हैं।
    • इसी प्रकार पहले वाले कंचे के बगल में एक कंचा और रखें और बच्चों से पूछें अब कितने कंचे? जवाब दो आने पर स्लेट में 2 लिखने को बोलें।
    • इसी तरह नौ कंचे तक इस गतिविधि को आगे बढ़ाएँ।
    • इसके बाद पृष्ठ क्रमांक 139 में कार्य करें। उदाहरण के तौर पर ब्लैकबोर्ड में एक पेंसिल का चित्र बनाकर पूछें, ”कितनी पेंसिल?“ जवाब ”एक“ आने पर एक और पेंसिल का चित्र बनाकर पूछें ”अब कितनी पेंसिलें?“ जवाब ”दो“ मिलने पर 2 लिखें। इसी तरह इस प्रक्रिया को आगे बढ़ाएँ। इस कार्य को स्लेट एवं पाठ्यपुस्तक में भी करवाएँ।
  • क्या यह भी हो सकता है -
    • पॉकेट बोर्ड और चिड़ियों के कट आउट की मदद से चिड़िया का गीत सुनाएँ। एक-एक चिड़िया बढ़ाते हुए पूछें कितनी चिड़ियाँ हो गई? एक चिड़िया भई एक चिड़िया, जंगल में रहती एक चिड़ियाँ, एक आ गई फुर्र से क्या जाने किधर से, बोलो, बोलो हो गई कितनी चिड़ियाँ, दो ऽऽऽऽ 
  • इस गतिविधि के कुछ फायदे और भी हैं -
    • बढ़ते क्रम एवं कम व ज्यादा की समझ में मदद मिल सकती है।
    • आगे चलकर जोड़ने-घटाने की समझ बनाने में मदद मिल सकती है।

श्रीमती गायत्री साहू, शास.प्रा.शा. तिवरईया, धरसीवा, जिला - रायपुर का अनुभव

मैं जब ठोस वस्तुओं से अभ्यास कराई तो बच्चों में बहुत उत्साह देखा गया। बच्चे मजे के साथ खेल-खेल में यह गतिविधि करके सीख रहे थे। मुझे लगा कि वास्तव में सहायक षिक्षण सामग्री के द्वारा गतिविधि कराना सीखने में बहुत मददगार होता है।

Visitor No. : 6704023
Site Developed and Hosted by Alok Shukla