गणित की गतिविधियां-19


जितना लिखा है उतने चित्र बनाओ

  • यह गतिविधि हम क्यों करे?
    • 1 से 9 तक के संख्यांकों का संबंध वस्तुओं या चित्रों से बना पाएँगे।
  • आवश्यक सामग्री -
    • 1 से 9 तक संख्या कार्ड 
  • यह गतिविधि हम कैसे करें ?
    • 5 संख्या वाले कार्ड दिखाकर बच्चों से पूछें क्या लिखा है? जवाब 5 आने पर 5 ऊंगलियों को दिखाने के लिए कहें। इसी प्रकार 6, 7, 8 और 9 के कार्डों पर कार्य करें।
    • इसके पश्चात पृष्ठ क्रमांक 140 में कार्य करें।
  • क्या यह भी हो सकता है -
    • चित्र के स्थान पर बोर्ड या फर्श पर छोटी-छोटी लकीरें खींचने/गोले बनाने को कहा जा सकता है।
  • इस गतिविधि के कुछ फायदे और भी हैं ?
    • संख्या की समझ का आकलन हो सकेगा।
    • बच्चों में चित्र बनाने के कौशल का विकास होगा
    • गिनती की समझ मजबूत होगी।
कुमारी सारिका परदेशी शास.प्रा.शा. परसतराई जिला - धमतरी का अनुभव

इस दौरान मैंने यह अनुभव किया कि बच्चों ने अपने मन से संख्या चुनकर अलग-अलग जगहों पर जाकर फर्श पर और अधिक चित्र बनाना शुरू कर दिया था। इसके अलावा वे घर से भी अपनी कॉपियों पर संख्या लिखकर एवं चित्र बनाकर लाते थे और चहक-चहककर मुझे दिखाते थे।

Visitor No. : 6718362
Site Developed and Hosted by Alok Shukla