गणित की गतिविधियां-21


कौन सा गुब्बारा किसका है?

  • यह गतिविधि हम क्यों करे?
    • बच्चे वस्तुओं को गिनकर उनके लिए लिखी हुई संख्या ढूंढ पाएँगे।
  • आवश्यक सामग्री -
    • संख्या कार्ड, बिन्दी कार्ड, चित्र कार्ड।
  • यह गतिविधि हम कैसे करें?
    • समझ बनने के पश्चात पुस्तक में दी गई गतिविधि के लिए गुब्बारे में बनी बिंदियों को गिनने को कहें।
    • बच्चे गिनकर बताएँ। बच्चों से पूछे कि यह संख्या नीचे कहाँ लिखी है? बच्चों से जवाब लेकर गुब्बारे को संबंधित संख्या वाले बच्चे से मिलाकर दिखाएँ।
    • बचे हुए गुब्बारों के लिए बच्चों को यह काम स्वयं करने दें। आवश्यकतानुसार मदद करें।
  • क्या यह भी हो सकता है?
    • कक्षा में कुछ बच्चों को 1 से 9 तक अलग - अलग संख्या में बिंदी कार्ड बनाकर दें। कुछ बच्चों को 1 से 9 संख्या लिखे कार्ड दें। अब संख्या कार्ड वाले बच्चों से कहें कि उनके कार्ड पर जो संख्या लिखी है उतने बिन्दी वाले कार्ड को पहचाने और उस कार्ड को रखे बच्चे के साथ खड़ा हो जाए। कार्ड बदल कर यह गतिविधि बार-बार की जा सकती है। संख्या लिखकर या बिन्दी लगाकर पूरा करो -

सारिका परदेशी शास.प्रा.शा. परसतराई जिला - धमतरी का अनुभव -

इस गतिविधि के दौरान कई बार ऐसा हुआ कि बच्चे मुझे ही धक्का देकर इस गतिविधि को करने के लिए आगे बढ़ जाते थे। फिर मैं किनारे हो जाती थी। बच्चे दौड़-दौड़कर इस गतिविधि को करते थे और मैं खड़ी होकर मन ही मन बहुत खुश होती थी।

Visitor No. : 6721221
Site Developed and Hosted by Alok Shukla