गणित की गतिविधियां-20


गिनो, और लिखो


  • यह गतिविधि हम क्यों करे?
    • बच्चे/बच्चियाँ 1 से 9 तक के समूह की चीजों को गिनकर संख्यांक लिख सकेंगे।
  • आवश्यक सामग्री -
    • 1 से 9 तक संख्या कार्ड, 1 से 9 तक की संख्या में अलग-अलग वस्तुएँ
  • यह गतिविधि हम कैसे करें?
    • पाठ में दी गई गतिविधि से पहले कुछ वस्तुएँ बच्चों को अलग-अलग संख्या में दें।
    • दी हुई वस्तुओं को गिनने को कहें और इसका संख्यांक ब्लैकबोर्ड पर लिखवाएँ।
    • ठोस वस्तुओं के साथ अभ्यास करवाने के पश्चात पुस्तक में दी गई गतिविधि करवाएँ।
    • बच्चों को चित्र दिखाएँ।
    • चित्र में बनी वस्तुओं को बच्चों के साथ गिनें और दिये गये स्थान पर संख्यांक लिखें। फिर बच्चों को स्वयं करने को कहें।
  • क्या यह भी हो सकता है?
    • कक्षा में रखी वस्तुओं को गिनकर लिखने को कहें।
    • शिक्षक बच्चों को 1 से 9 तक के संख्या कार्ड दें। बच्चों को कुछ वस्तुएँ अलग-अलग संख्या में दिखाएँ और संबंधित संख्या कार्ड उठाकर दिखाने को कहें। फिर उस संख्या को कॉपी या ब्लैकबोर्ड में लिखवाएँ।
    • बच्चों के शिक्षक लिखने पर ध्यान दें आवश्यतानुसार मदद करें।
  • इस गतिविधि के कुछ फायदे और भी हैं -
    • शिक्षक इन गतिविधियों से जान पाएँगे कि वस्तुओं या चित्रों को गिनकर बच्चे संख्या लिख पाते हैं या नहीं तथा किसे कहाँ मदद की आवश्यकता है।
    • गिनती की समझ पक्की होती जाएगी।
कुमारी फूलेश्वरी दीवान शास.प्रा.शा. स्टेशन पारा, महासमुंद जिला - महासमुंद का अनुभव

मेरी इन गतिविधियों से दो बच्चे अब भी सीख नहीं पा रहे थे। वे केवल दो चीजों को बता पाते थे। फिर मैंने उन पर विशेष ध्यान देना शुरू किया। उन्हें उनके पास बैठे साथियों को दिखाकर गिनने के लिए प्रेरित किया। उनके पास बैठे साथियों ने भी उनकी मदद की। 

इससे पहले मैं किसी अवधारणा को दो या तीन बार बताती थी फिर भी जो बच्चे सीख नहीं पाते थे उनको छोड़कर आगे बढ़ जाती थी लेकिन मुझे अब महसूस हुआ कि बच्चों को किसी अवधारणा को सिखाने में कितने धैर्य की आवष्यकता होती है और सभी को साथ लेकर चलने में कितना आत्मसंतोष मिलता है।

Visitor No. : 6700104
Site Developed and Hosted by Alok Shukla