गणित की गतिविधियां-23


क्रम से मिलाओ


  • यह गतिविधि हम क्यों करे?
    • 1 से 9 तक की संख्याओं के बढ़ते क्रम की जानकारी प्राप्त कर सकेंगे।
  • यह गतिविधि हम कैसे करें ?
    • भाग 1 -
      • सर्वप्रथम बच्चों को पाठ्यपुस्तक में दिए गए प्रत्येक समूह में तारों को गिनने के लिए कहेंगे।
      • प्रत्येक समूह में जितने तारे हैं उसकी संख्या उस समूह के पास लिखने को कहेंगे।
      • जैसे- एक तारे के पास संख्या 1 लिखेंगे, दो तारे के पास संख्या 2 लिखेंगे, इसी प्रकार क्रमश: नौ तारे के पास संख्या 9 लिखेंगे।
      • अब पेंसिल की सहायता से 1 के बाद 2 तथा 2 के बाद 3, इसी प्रकार 8 के बाद 9 तक की संख्याओं को लाइन खींचकर क्रमश: मिलाने को कहेंगे।
    • भाग 2 -
      • उपरोक्त गतिविधि की तरह ही इस चित्र में दी गई संख्याओं को 1 के बाद 2 तथा 2 के बाद 3, इसी प्रकार 8 के बाद 9 तक की संख्याओं को पेंसिल से लाइन खींचकर क्रमश: मिलाने को कहेंगे।
  • क्या यह भी हो सकता है?
    • श्यामपट पर संख्याओं के क्रम को बदल-बदल कर लिखें और 1 से 9 तक बढ़ते क्रम में मिलाने को कहेंगे।
    • बिल्ले या बिल्लस खेल की तरह एक खेल बनाएँ।
    • जमीन पर चाक से नौ घेरे बनाएँ। इनमें से किसी एक घेरे में एक, दूसरे घेरे में दौ, ... इसी तरह नौवें घेरे में नौ वस्तुएँ (बीज) रखें।
    • बीजों को घेरे में रखते समय यह ध्यान रखें कि लगातार आने वाली किन्हीं दो संख्याओं के घेरे इतनी दूर हो कि बच्चा आसानी से कूद कर उसमें जा सके।
    • अब कहें एक वस्तु वाले घेरे से कूदना शुरु कर नौ वस्तु वाले घेरे तक लंगड़ी कूद करते हुए पहुँचे। इस पर कोई कहानी रचकर गतिविधि को मजेदार बनाया जा सकता है। नौवें घर में एक चाकलेट रखकर वहाँ तक पहुँचने को कह सकते है। बच्चा वहाँ पहुँच जाए तो उसे वह चाकलेट मिले।
विपिन अग्रहरी शास.प्राथ.शाला कोरकोटटोला वि.खं-मरवाही, जिला- बिलासपुर का अनुभव

सभी बच्चे सक्रिय होकर गतिविधियों में भाग लेते हैं। इस तरीके से काम करते हुए मुझे लगा कि अपनी शाला में गठित गतिविधि कक्ष बनाया जाए। इसके लिए मैंने अपनी शाला के लिए जियोबोर्ड, त्रिभुज, वृत्त आदि हार्ड बोर्ड से बनाया।  

Visitor No. : 6631797
Site Developed and Hosted by Alok Shukla