गणित की गतिविधियां-24


कितनी बिन्दियाँ बचीं
?


  • यह गतिविधि हम क्यों करें?
    • एक कम करने पर कितना बचता है यह जान सकेंगे।
    • किसी संख्या में से एक कम करने पर ठीक पहले की संख्या मिलती है यह जान पाएँगे।
  • यह गतिविधि हम कैसे करें?
    • ब्लैकबोर्ड पर क्रमश: 1 से 8 बिंदुवाली पतंगें बनाकर एक समूह में बच्चों को कहें कि आपके समूह से कोई भी आकर 8 बिन्दु में से एक बिंदु को कम कर दे या मिटा दें। अब उसी समूह का कोई दूसरा बच्चा आकर बचे हुए बिंदुओं को गिनकर लिख दे।
    • जिस पतंग में केवल 1 बिन्दु या उसे मिटाने पर क्या हुआ इस पर बच्चों से बात करें।
    • इसी प्रकार पाँचों समूह के साथ बारी-बारी क्रमश: यही प्रक्रिया करवाएँ।
    • बची हुई तीन पतंगों (3, 2, 1 बिंदु वाली) पर एक बिंदु कम कर संख्या लिखने का कार्य सभी पाँच समूहों को सौंप दें। उनके द्वारा किए जा रहे कार्य का अवलोकन करते रहें।
  • क्या यह भी हो सकता है?
  • पाकेट बोर्ड और चिड़िया का गीत - एक चिड़िया कम करते जाएँ और पूछते जाएँ, कितनी चिड़िया बचीं?
  • पाँच चिड़िया भई पाँच चिड़ियाँ, जंगल में रहती पाँच चिड़ियां, एक उड़ गई फुर्र से, न जाने किधर से, बोलो बोलो हो गईं कितनी चिड़ियाँ ... 
    • इसी प्रकार ऊंगलियों को दिखाकर पाँच, चार, तीन, दो, एक, एक भी नही ऊंगली को बताया जा सकता है।
  • इस गतिविधि के कुछ फायदे और भी हैं -
    • शून्य की अवधारणा की समझ बनाने के लिए एक पृप्ठभूमि तैयार होगी।
श्रीमती शांति बैरागी शास.क.प्राथ.शाला बिरगुड़ी जिला-धमतरी का अनुभव

बच्चे ब्लैकबोर्ड के पासआकर फटाफट काम कर रहे थे। यह गतिविधि काफी रोचक रही। बच्चों के काम को देखकर मुझेकितनी खुशी हो रही थी, इसकाअंदाजा लगाना भी मुशिकल है। 

Visitor No. : 6721074
Site Developed and Hosted by Alok Shukla