गणित की गतिविधियां-25


1 से 9 तक की संख्याओं का जोड़ और घटाना

  • यह गतिविधि हम क्यों करें?
    • बच्चे वस्तुओं के समूह में कुछ और वस्तुएँ मिलाकर जोड़ की समझ तथा समूह से कुछ वस्तुएँ निकालकर घटाने की समझ बनाना शुरु करेंगे।
  • यह गतिविधि हम कैसे करें?
    • चिड़िया का गीत और चिड़ियों के कटआउट अथवा ब्लैकबोर्ड पर चिड़ियों के चित्र को बनाकर खेल खिलाएँ। बच्चों से गीत के बीच-बीच में प्रश्न पूछते जाएँ। कितनी चिड़िया थीं? कितनी चिड़ियाँ और आ गई ? कुल कितनी चिड़िया हो गईं इत्यादि। (घटाने की स्थिति में - कितनी चिड़िया उड़ गई कितनी बची?)
      • एक चिड़िया भई एक चिड़िया, जंगल में रहती एक चिड़िया, एक आ गई फुर्र से क्या जाने किधर से (या एक उड़ गई फुर्र से क्या जाने किधर से) बोलो, बोलो हो गई कितनी चिड़ियाँ , दो ऽऽऽऽ 
      • दो चिड़िया भई दो चिड़ियाँ, जंगल में रहती दो चिड़ियाँ, बोलो, बोलो हो गई कितनी चिड़िया ...
    • ऐसे ही अन्य गीत, कविता, खेल, कहानी जिनमें एक-एक चीजों का शामिल होना होता है, का उपयोग करते हुए बच्चों के साथ काम करें।
    • समूह में चीजों की संख्या बदल-बदल कर खेल खेलें।
    • पाँच छोटे बंदरों का गीत अभिनय के साथ कराएँ।
श्रीमती रेखा घोष, शास.प्रा.शा. बलीबा, जिला - अंबिकापुर का अनुभव

मैंने महसूस किया कि रंगीन एवं ठोस वस्तुओं का प्रयोग करके बच्चों को आसानी से खेल-खेल में सिखाया जा सकता है। बच्चे ऐसी गतिविधियों में बोझिलपन महसूस नहीं करते हैं। मेरे बच्चों की खुशियाँ तथा कार्य के प्रति उनका उत्साह ही मेरी मेहनत का परिणाम है, ऐसा मुझे लगता है। बच्चे जब इन गतिविधियों को करते थे तो उन्हें लगता था कि वे खेल रहे हैं, वे लिखना या पुस्तक खोलकर उस पर काम करने को पढ़ना कहते हैं। वे मुझसे पूछते थे कि मेडम, हमन खेलतचे रबो त पढ़बो कब? ये उनका प्रश्न था।

Visitor No. : 6701427
Site Developed and Hosted by Alok Shukla