गणित की गतिविधियां-29


जोड़ो


  • यह गतिविधि हम क्यों करे?
    • संख्याओं के जोड़ को समझ पाएँगे।
  • यह गतिविधि हम कैसे करें?
    • वस्तुओं के दो समूह लें। दोनों समूहों की कुल चीजें 9 से ज्यादा न हो यह ध्यान रखें। 
    • बच्चों से पूछें दोनों समूहों में कितनी-कितनी चीजें हैं। उन्हे ये संख्याएँ बोर्ड पर या कागज पर लिखने को कहें।
    • अब दोनों समूहों को मिलाकर पूछें कुल कितनी चीजें हो गई?
    • संख्याएँ एवं वस्तु बदल-बदल कर यह काम बारबार कराएँ।
    • जब बच्चें बस्तुओं के साथ जोड़ करके बताने लगें तो उन्हें केवल संख्याएँ देकर जोड़ने को कहें।
    • ब्लैकबोर्ड पर 3 + 2 = .......... का उदाहरण दें।
    • 3 के नीचे तीन छोटे गोले व 2 के नीचे 2 छोटे गोले बनाएँ।
    • मिलाकर गिनवायें और 5 आने पर = चिन्ह के दूसरी ओर लिखें।
    • दो-तीन उदाहरणों से इसे दोहराएँ।
    • ब्लैकबोर्ड पर एक सवाल दें, उदाहरण के लिए 4+1 = .......... व बच्चों को अपनी-अपनी कापी/स्लेट पर बनाने के लिए प्रेरित करें। (आवश्येकतानुसार मदद करें)
  • क्या यह भी हो सकता है?
    • संख्या कार्डों की मदद से इसे कराया जा सकता है।
  • इस गतिविधि के कुछ फायदे और भी हैं -
    • बच्चे केवल संख्याएँ देखकर उन्हें जोड़ने का प्रयास करेंगे।
डा. राज कुमार साहू शास.प्राथ.शाला बुड़ेना, वि.खं.-नवागढ़, जिला-जाँजगीर का अनुभव

मैंने पाया कि सभी बच्चे रोमांचित होकर सहजभाव से अपना-अपना काम कर थे। उनके चेहरे से कुछ पाने की खुशी साफ-साफ झलक रही थी, मुझे भी बहुत मजा आया। मुझे लगा इस तरह की गतिविधि के द्वारा किसी भी अवधारणा को कराया जाए तो खेल-खेल में ही बच्चे सीख सकते हैं।

Visitor No. : 6701903
Site Developed and Hosted by Alok Shukla