गणित की गतिविधियां-31


मुट्ठी के कंकड़ों को गिनो, किसकी मुट्ठी में कितने कंकड़ आये


  • यह गतिविधि हम क्यों करे?
    • बच्चे एक से बीस तक की संख्या क्रम से बोल सकेंगे।
    • वस्तुओं के ढेर में से बीस तक के वस्तुओं को गिन सकेंगे।
    • बच्चे एक से बीस तक की संख्याओं को शब्दों में लिख पायेंगे।
  • क्या-क्या चाहिए -
    • कंकड़, पत्थर के टुकड़े, कंचे, अन्य ठोस वस्तुएँ जिनकी संख्या बीस से अधिक हो।
  • यह गतिविधि हम कैसे करें?
    • बच्चों को चार-चार के समूह में कंकड़ इकट्ठे करने को कहें।
    • एक बच्चे को एक मुट्ठी कंकड़ उठाकर गिनने को कहें और उस बच्चे का नाम लिखकर उनके सामने कंकड़ों की संख्या शब्दों में लिखने को कहें।
    • इसी प्रकार यह गतिविधि सभी बच्चों से कराएँ आवश्यसकतानुसार शब्द लिखने में मदद करें।
  • क्या यह भी हो सकता है?
    • कंचे गिनकर शब्दों में लिखने को कहें।
    • एक से बीस तक पेनों को रखें और गिनकर शब्दों में लिखने को कहें।
    • एक से नौ तक की संख्या वाले कार्ड दिखाकर, शब्दों में लिखने को कहें।
    • एक से बीस तक के बिन्दी कार्ड देकर गिनने को कहें।
  • इस गतिविधि के कुछ फायदे और भी हैं -
    • बच्चे अपने आस-पास की चीजों को (जिनकी संख्या बीस से अधिक न हो) को गिन पायेंगे।
    • बीस तक संख्याएँ लिखना सीखने की पूर्व तैयारी हो सकेगी।
कु. लक्ष्मी सोनी शास.प्राथ.शाला पतरकोनी वि.खं.-गौरेला, जिला-बिलासपुर का अनुभव

इस गतिविधि पर मैंने पाया कि बच्चे बड़ी उत्साह के साथ कार्य कर रहे थे एवं इस गतिविधि के द्वारा कुछ बच्चे शब्दों में संख्या नहीं लिख पा रहे थे, मैंने इनका सहयोग किया फिर बच्चे लिखने लगे। यह गतिविधि को मैंने पहले पाकेटबोर्ड पर भी कराई थी जिस कारण बहुत से बच्चे आसानी से कर ले रहे थे।

Visitor No. : 6701938
Site Developed and Hosted by Alok Shukla