गणित की गतिविधियां-32


एक साथ तीन पासे चलो तीनों पासे में कुल कितना आया गिनकर लिखो


  • यह गतिविधि हम क्यों करे?
    • बच्चे एक से बीस तक संख्या वाली वस्तुओं को गिन पायेंगे।
    • बच्चे एक से बीस तक की संख्याओं को शब्दों में लिख पायेंगे।
    • बच्चे एक अंकों की तीन संख्याओं को जोड़ पायेंगे। जिनका योग बीस या कम है।
  • क्या-क्या चाहिए -
    • तीन पासे, कंचे, चाक के टुकड़े, अन्य ठोस वस्तुएँ जिनकी संख्या बीस से ज्यादा का हो।
  • यह गतिविधि हम कैसे करें ?
    • एक बच्चे को बुलाकर तीनों पासे चलने को कहें। ऊपर आये बिन्दुओं को गिनकर, उस बच्चे के नाम के सामने लिखने को कहें।
    • सभी बच्चों से बारी-बारी यह गतिविधि कराएँ।
    • आवश्यचकतानुसार मदद करें।
  • क्या यह भी हो सकता है ?
    • चार-चार बच्चों के समूह बनाकर, पासे का खेल कराएँ।
    • एक पासे पर अंकित सभी बिंदुओं को गिनने को कहें।
    • हाथ और पैर की सभी ऊंगलियाँ गिनने को कहें।
    • एक से बीस तक के बिन्दी कार्ड देकर गिनने को कहें।
  • इस गतिविधि के कुछ फायदे और भी हैं -
    • बच्चे अपने दैनिक जीवन में एक से बीस तक की वस्तुओं को गिनकर संख्या बता पाएँगे, शब्दों में लिख पाएँगे।
श्रीमती प्रमिला कुशवाहा शास.प्राथ.शाला भगवानपुर जिला अंबिकापुर का अनुभव

इस गतिविधि को करने मे बच्चे काफी उत्साहित थे। मैंने अनुभव किया कि इस गतिविधि से बच्चे प्रत्यक्ष रूप से चीजों को गिनना और कम-ज्यादा की समझ बना पाए।

Visitor No. : 6632098
Site Developed and Hosted by Alok Shukla