गणित की गतिविधियां-34


दस चीजों पर घेरा लगाओ


  • यह गतिविधि हम क्यों करे?
    • बच्चे-बच्चियाँ समूहीकरण को समझ पाएँगे।
    • चीजों को 10 के समूह में बाँट पाएँगे।
  • आवश्यक सामग्री -
    • सींक, पत्ते, कंकड़, चाक के टुकड़े
  • यह गतिविधि हम कैसे करें?
    • सभी बच्चों को मैदान में ले जाएँ।
    • मैदान में एक बड़ा सा गोला बनवाएँ। उस गोल घेरे के अंदर बच्चों की संख्या के आधार पर कुछ छोटे गोले बनवाएँ जैसे यदि बच्चों की संख्या 20 से अधिक है तो 2 छोटे गोले बनवायें। 30 से अधिक है तो 3 छोटे गोले बनवाएँ।


    • छोटे गोले इस आकार में बनवाएँ कि उसमें 10 बच्चें खड़े हो सकें। अब उस छोटे गोले के अंदर बच्चों के खड़े होने के लिए कुछ निशान जैसे पैरों के निशान या 10 चौकोर आकृति बनाएँ।
    • अब एक बच्चा घण्टी बजाएगा तथा बाकी बच्चे घेरे के बाहर दौड़ लगाएँगे। जब घण्टी बजना बंद हो जाए तो सब बच्चे छोटे घेरे के अंदर आने की कोशिश करें किन्तु केवल 10 बच्चे ही अंदर रह पाएँगे। बाकी बच्चे बड़े घेरे के अंदर खड़े रहें।
    • शिक्षक इस दौरान उन्हें बतायें कि छोटे घेरे के अंदर बच्चे 10 के समूह में हैं।
    • शिक्षक बच्चों से प्रश्नब करें समूह कितने बने। समूह के बाहर खुले कितने हैं।
    • अगली बार ये नये बच्चों को लें। इस तरह प्रत्येक बच्चे को खेलने का अवसर दें।
    • इसके बाद पाठयपुस्तक में दिये गए चित्रों पर 10 के समूह पर गिनकर गोला लगवाएँ।
  • क्या यह भी हो सकता है?
    • सभी बच्चों के सामने वृत्त चाक की सहायता से कुछ गोले बना दें।
    • बच्चों से ठोस वस्तुएँ जैसे कंकड़, बीज या पत्तियाँ मंगवाएँ। उन्हें गोलों में दस-दस की संख्या में रखने दें।
    • अब बच्चों से पूछें की 10-10 के कितने समूह बने? गोलों के बाहर कितने है।, कुल कितनी चीजें है?
  • इस गतिविधि के कुछ फायदे और भी हैं -
    • समूह गिनने का अभ्यास होगा।
रेखा सोनी, शास.प्रा.शाला, तरईगांव, बिलासपुर का अनुभव

मुझे बहुत सफलता मिली। सभी बच्चे 10-10 के समूह बनाने सीख गए।

Visitor No. : 6629626
Site Developed and Hosted by Alok Shukla