गणित की गतिविधियां-30
हल करो
- यह गतिविधि हम क्यों करे?
- संख्याएँ जब ऊपर से नीचे के क्रम में लिखी हों तो संख्याओं के जोड़ को कर पाएँगे।
- यह गतिविधि हम कैसे करें?
3
+2
___
5
का उदाहरण दें।
- 3 के बगल में तीन छोटे गोले और 2 के बगल में दो छोटे गोले बनवाएँ।
3 * * *
+ 2 * *
- सभी गोलों को मिलाकर गिनवाएँ 5 आने पर इस प्रकार से लिखें।
3
+2
___
5
- दो-तीन उदाहरणों से इसे दोहराएँ।
- पाठ्यपुस्तक के प्रश्नोो को भी इसी तरह से हल करवायें।
- क्या यह भी हो सकता है?
- छोटे गोले के स्थान पर (लकीर) का उपयोग किया जा सकता है।
- इस गतिविधि कुछ फायदें और भी हैं -
- बड़ी संख्याओं को जोड़ तथा हासिल वाले जोड़ के लिए बच्चा तैयार होगा।
कु. लक्ष्मी सोनी शास.प्राथ.शाला पतरकोनी वि.खं.-गयाखरेला, जिला-बिलासपुर का अनुभव - मैंने पाया कि बच्चों में ठोस वस्तुओं के माध्यम से किसी भी गतिविधि को करने से बच्चे उस अवधारणा को सरल व सहज रुप से सीखते हैं।