नटखट नन्ही

  1. मैडम: नन्ही, अगर स्कूल के सामने कोई बम रख दे तो तुम क्या करोगी?
    नन्ही : मै'म, थोड़ी देर इंतजार करेंगे अगर कोई ले जाता है तो ठीक है, नहीं तो स्टाफरूम में रख देंगे!.

  2. नन्ही: पापा,मुझे एक बात समझ में नहीं आती!
    पापा: कौन सी बात नन्ही?
    नन्ही: सभी लोग आलसी लोगों को क्यों डाँटते रहते हैं? वो तो कुछ करते ही नहीं!!

  3. शिक्षक: मैं जो पूछूँ, उसका जवाब फटाफट देना.
    नन्ही: जी सर...
    शिक्षक: भारत की राजधानी कहाँ है?
    नन्ही: फटाफट...
    इस पर शिक्षक नाराज हो गए.
    नन्ही: आपने ही तो कहा था कि जो पूछूँ, जवाब फटाफट देना.

  4. नन्ही आराम से बैठी थी.
    मींटू (नन्ही से): कुछ काम करो.
    नन्ही (मींटू से): मैं गर्मियों में काम नहीं करती हूँ.
    मींटू: और सर्दियों में?
    नन्ही: गर्मियाँ आने का इंतजार!

  5. माँ: नन्ही क्या कर रही हो ?
    नन्ही- पढ़ रही हूँ
    माँ- शाबास! क्या पढ रही हो?
    नन्ही: जी माँ फिल्म शोले की स्टोरी.

Visitor No. : 6745547
Site Developed and Hosted by Alok Shukla